
रिपोर्ट – प्रमेंद्र अस्थाना, कैमरा – वैभव भारद्वाज
- विश्वविख्यात ठा. बांकेबिहारी मंदिर में शीत ऋतु की शुरुआत होते ही ठाकुर जी के दर्शन के समय में बदलाव हो गया है। वहीं ठाकुरजी को शीत ऋतु से बचाने के लिए कम्बल एवं रजाई ओढ़ाने एवं मेवा युक्त खाद्य पदार्थ निवेदित किए जाएंगे। वहीं भाई दौज से केसर युक्त गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का प्रसाद लगाया जाएगा। साथ ही सुबह एवं रात्रि के समय ठाकुर जी की केसर एवं हिना के इत्र से मालिश की जाएगी।
- मंदिर के सहायक प्रबंधक उमेश चंद्र सारस्वत कि दीपावली की दोज़ यानि भाई दूज के बाद शरद ऋतु की शुरुआत होते ही ठाकुर जी के दर्शन के समय में बदलाव कर दिया जाता है। जिसमें ठाकुर जी सुबह 8 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक भक्तों को दर्शन देते हैं। श्रृंगार आरती 8:10बजे एवं राजभोग आरती 1:30 बजे होती है। वहीं शाम कालीन सेवा में शाम 4 बजे से 9 बजे तक ठाकुर जी के पट खुलते हैं। रात्रि 8:55 बजे शयन आरती के बाद ठाकुर जी रात्रि विश्राम के लिए चले जाते हैं।
- बताया कि शरद ऋतु में ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए दीपावली की दौज के बाद से रजाई एवं कम्बल ओढ़ाना शुरु कर दिया जाता है। साथ ही काजू, बादाम, पिस्ता आदि मेवा युक्त खाद्य पदार्थों से तैयार भोग निवेदित किए जाते हैं। बताया कि भाई दौज से केसर युक्त दूध समेत तरह-तरह के गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ प्रसाद के रूप में निवेदित किए जाते हैं। जिसमें केसर, बादाम, काजू, पिस्ता आदि मेवाओं से युक्त प्रसाद तैयार किया जाता है। साथ ही ठाकुर जी को सुबह केसर एवं हिना के इत्र से मालिश कर यमुना जल, गुलाब जल एवं केसर डाल कर स्नान कराया जाता है। इसके बाद उन्हें केसर-हिना के इत्र की मालिश की जाती है।

