HomeUncategorizedअमर नाथ विद्या आश्रम में बाल दिवस की धूम,खेलकूद और मस्ती से...

अमर नाथ विद्या आश्रम में बाल दिवस की धूम,खेलकूद और मस्ती से खिले बच्चों के चेहरे विद्यार्थियों नेे चाचा नेहरू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

मथुरा। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था अमर नाथ विद्या आश्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षाेल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे दिन उत्सव का आनंद लिया। अमर नाथ विद्या आश्रम में बाल दिवस का आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल मनोरंजन एवं खेलकूद का अवसर बना, बल्कि उन्हें पं. जवाहर लाल नेहरू के विचारों, शिक्षा के महत्व तथा आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना से जुड़ने की प्रेरणा भी दे गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के छायाचित्र पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पं. नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे और उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं।विद्यालय के कोर्डिनेटर शुभम वाजपेयी विद्यार्थियों को नेहरू जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए अनुशासन, परिश्रम, आपसी सहयोग एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित शिक्षा, संस्कार एवं बेहतर वातावरण प्रदान करके ही एक सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी ने भी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बाल दिवस बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का विशेष अवसर है।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विवेकानन्द हाउस, भगत सिंह हाउस, सुभाष चन्द्र बोस हाउस, श्रीअरविन्द हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे जोश एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी बच्चेें फिल्मी गीतों एवं ढोल की धुन पर जमकर झूमे ।
कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ विशेष आत्मीयता एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में बाल दिवस मनाया। शिक्षकों ने बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्हें समोसे, चॉकलेट, बिस्कुट आदि स्वादिष्ट व्यंजन एवं नाश्ता कराया। अपने शिक्षकों से यह विशेष स्नेह और अपनापन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments