
थाना राया क्षेत्र में जयपुर-बरेली हाईवे पर नगला भीमा गांव के समीप रेलवे पुल से उतरते समय दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे किनारे विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए बिजली की केबल पर जा गिरा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।हादसे के बाद मथुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। ट्रकों में बीएचईएल प्लांट का भारी सामान लदा हुआ था, जिसे दूसरे वाहनों में शिफ्ट करने के लिए भारी क्षमता वाली क्रेन बुलाई गई।

