HomeUncategorizedवृंदावन धाम में तेरस ते-रस प्रगट भयौ है, श्री हित वृंदावन प्राकट्य...

वृंदावन धाम में तेरस ते-रस प्रगट भयौ है, श्री हित वृंदावन प्राकट्य महोत्सव एवं ठाकुर राधाबल्लभ के 519 वें पाटोत्सव की धूम

श्री हित वृंदावन प्राकट्य महोत्सव एवं ठाकुर राधाबल्लभ के 519 वें पाटोत्सव अंतर्गत रविवार को राधावल्लभ मंदिर में ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया एवं बधाई गायन किया गया। साथ ही परिक्रमा मार्ग स्थित मदन टेर से राधावल्लभ मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई।आपको बताते चलें कि ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में चल रहे ठाकुर जी के 519 वें पाटोत्सव अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को ठाकुर जी की विशेष अर्चना कर पीतवस्त्र धारण कराए गए तथा फूल बंगला में विराजमान कराया गया। वहीं परिक्रमा मार्ग स्थित मदन टेर से राधावल्लभ मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए राधावल्लभ मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान भक्त धार्मिक धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे।मंदिर सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन धाम में तेरस ते-रस प्रगट भयौ है। इस दिन को वृंदावन धाम के पाटोत्सव श्रीहित वृंदावन प्राकट्य महोत्सव के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। बताया कि 519 वर्ष पूर्व वंशी अवतार हित हरिवंश महाप्रभु ने राधाबल्लभ लाल जू का विग्रह ऊंची ठौर स्थित मदनटेर पर लता-पताओं में विराजमान किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments