बरसाना से भक्तों के लिए बड़ी खबर है। कार्तिक पूर्णिमा पर ठा. श्री लाडलेलाल जी के साथ दो दिवसीय श्री राधारानी अष्टसखी परिक्रमा निकलेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। ये परिक्रमा 23-24 नवंबर 2026 को होगी। प्रातः 7 बजे प्रियाकुण्ड से परिक्रमा का शुभारंभ होगा।पहले दिन, 23 नवंबर सोमवार को परिक्रमा – प्रियाकुण्ड से प्रारंभ होकर ब्रषभानु कुंड पर विश्राम होगी। दूसरे दिन, 24 नवंबर मंगलवार को परिक्रमा – प्रियाकुण्ड से प्रारंभ होकर प्रियाकुण्ड पर ही विश्राम होगी।इस परिक्रमा का महत्व ब्रज 84 चौरासी कोस परिक्रमा के महत्व के बराबर बताया गया है। परिक्रमा के मध्य करहला एवं सुनहरा सखी मंदिर में 15 मिनट प्रवचन होगा।इस परिक्रमा का सान्निध्य बृजाचार्य पीठ, ऊंचागांव का रहेगा। सुरक्षा एवं व्यवस्थापक दायित्व श्री पदम फौजी, चैयरमैन प्रतिनिधि, आदर्श नगर पंचायत बरसाना का रहेगा। निवेदक हैं – शहीद भगतसिंह क्रांति दल के सभी क्रांतिकारी एवं बरसाना बृजवासीगण।बरसाना में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाली इस अष्टसखी परिक्रमा की तैयारियां जोरों पर हैं।
23-24 नवंबर को श्री राधारानी अष्टसखी परिक्रमा, ठा. श्री लाडलेलाल जी के साथ निकलेंगे हजारों
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

