
रमन रेती मार्ग स्थित वृंदावन शोध संस्थान का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 24 एवं 25 नवंबर को विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। इस दौरान डॉ रामदास गुप्त स्मृति व्याख्यान, प्रदर्शनी, परिचर्चा, श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका, चरकुला एवं मयूर नृत्य, फूलों की होली तथा विद्यार्थियों द्वारा ब्रजभाषा काव्य प्रस्तुतिकरण आदि कार्यक्रम होंगे।
संस्थान के अध्यक्ष आर.डी.पालीवाल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 24 नवम्बर मंगलवार को प्रातः 10 बजे से संस्थान परिसर स्थित श्रीगोपाल जी मंदिर में गोपाल सहस्रनाम एवं सुन्दरकाण्ड पाठ तथा संस्थापक डॉ रामदास गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। प्रातः 10ः30 से श्री निम्बार्काचार्य जयंती एवं श्रीचैतन्य महाप्रभु के वृन्दावन आगमन के 511वें उत्सव के क्रम में परिचर्चा, महामंत्र संकीर्तन एवं विश्व संस्कृति में श्रीचैतन्य महाप्रभु का योगदान विषय पर परिचर्चा तथा प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

