



वृंदावन। अल्हैपुर मार्ग स्थित श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम में चल रहा आश्रम का पंच दिवसीय उदघाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।महोत्सव के समापन पर दयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भागवत किंकर कमल नयन महाराज के पावन सानिध्य में 500 कंबलों का वितरण साधु-संतों, ब्राह्मण व ब्रजवासियों को किया गया।पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं संयोजक आचार्य युगल किशोर कटारे ने कहा कि भागवत प्रवक्ता कमलनयन महाराज बहुत ही विलक्षण प्रतिभा की धनी व सहज, सरल, उदार, परोपकारी तथा विनम्र स्वभाव के हैं। उन्होंने अपनी बहुत ही कम आयु में समस्त धर्म ग्रंथो का अध्ययन कर विश्वभर में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का जो अद्भुत कार्य किया है, वो अकल्पनीय व असाधारण है।आचार्य अशोक व्यास रामायणी एवं आचार्य विनय त्रिपाठी ने कहा कि श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम के अधिष्ठाता कमल नयन महाराज प्राचीन भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति के प्रति बहुत ही समर्पित हैं।इस अवसर पर आचार्य मंगेश दुबे, आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री, आचार्य चैतन्य किशोर कटारे, मीडिया प्रभारी डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज, यज्ञाचार्य ब्रजमोहन सेमवाल, अंकित शर्मा, हेमंत, जगदीश प्रसाद पुरोहित आदि मौजूद रहे।

