
वृंदावन। चतु संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद वृंदावन की नाभापीठ सुदामा कुटी में आयोजित बैठक में परिषद की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें वृंदावन के सभी महंत ने भाग लिया।संत महंतों द्वारा सर्वसम्मति से चतु संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के अध्यक्ष के रूप में महंत अमर दास महाराज एवं मंत्री के रूप में महंत लाडली दास महाराज को चुना गया। साथ ही 27 महंतो को लेकर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव महाराज, महंत हेमकांत शरण देवाचार्य, महंत सुदर्शन दास, महंत सनत कुमार दास, महंत जयराम दास, महंत सुंदर दास, महंत सच्चिदानंद दास महाराज, महंत गंगादास, महंत जगन्नाथ दास आदि मौजूद रहे।

