Saturday, February 14, 2026
Homeजुर्मसेक्स रैकेट मामले में 4 युवती सहित 9 के खिलाफ पुलिस ने...

सेक्स रैकेट मामले में 4 युवती सहित 9 के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

ढावा मालिक और संचालक के खिलाफ हुई एफआईआर

फरार ढावा मालिक और संचालक की तलाश में जुटी पुलिस
नरेन्द्र सिंघल की रिपोर्ट
कोसीकलां। ढावे की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के मामले में पुलिस ने 4 युवती सहित 9 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। ढावे के मालिक और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे श्री जगन्नाथ पैलेस भोजनालय ढावा की आड़ में चल सेक्स रैकेट के खुलासे के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने ढावा मालिक भीम और संचालक फरीद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस ने सेक्स रैकेट में लिप्त 4 युवती के साथ 5 युवकों के खिलाफ कार्यवाही की है।


सीओ कोसीकलां जगदीश कालीरमन ने बताया कि ढावे की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले ढावा मालिक और संचालक दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन दोनों की तलाश की जा रही है। जो मौके से युवक- युवती पकडे़ थे, उन्हें पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments