Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन ने मांट टोलकर्मी को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने मांट टोलकर्मी को रौंदा, मौत

घटना से आक्रोशित गांववासियों ने किया हंगामा

पुलिस ने बा मुश्किल मामला शांत किया

मांट। मांट क्षेत्र में युमना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टोलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित गांववासी एक्सप्रेस वे पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मांट गांव निवासी विनोद (32 वर्ष) मांट टोल पर ड्यूटी करने के बाद साईकिल से घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आया अज्ञात वाहन टोलकर्मी को रौंदते हुए भाग गया। कुछ ही समय में घटना की जानकारी होते ही गांववासी मांट टोल पर जमा हो गए और आक्रोश जताने लगे। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ मांट रविकांत पारासर ने गांववासियों को आश्वस्त कर मामला शांत किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मांट सीओ रविकांत पारासर ने बताया कि टोल कर्मी विनोद को घर जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए थे। उन्हें भी शांत कर दिया है। पता लगाया जा रहा कि मृतक मांट टोल में परमानेंट कर्मचारी था या नहीं। टोल अधिकारियों से भी बात की जा रही है। टोल अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments