Tuesday, February 24, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़वाल्मीकि समाज के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित, मिलेंगे 1-1 लाख रुपए

वाल्मीकि समाज के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित, मिलेंगे 1-1 लाख रुपए

मथुरा। सोमवार को एक स्थानीय होटल में वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसाइटी एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा तृतीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया। इसमें समाज के 80 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में शिक्षा में अहम योगदान है। समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं ही नई राह दिखाने का कार्य करेंगे।
समिति के सचिव महेश काजू ने बताया कि बाल्मीकि समाज के द्वारा यह कार्य मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए किया जाता है। संस्था के चेयरमैन महेश काजू ने यह भी घोषणा की है कि सभी 80 छात्र छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments