मथुरा। प्राचीन ठाकुर श्री केशवदेव मंदिर में पुरुषोत्तम मास में पुआ उत्सव मनाया गया। उत्सव के दौरान खेली गई फूलों की होली का भक्तों ने भरपूर आनन्द लिया।
ब्रज के मंदिरों में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर प्रतिदिन तरह-तरह के उत्सव मनाए जा रहे है। रविवार को मथुरा के प्राचीन श्री केशवदेव मंदिर में आज प्रातः काल भगवान को मुन्नी लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी ने संयुक्त रुप से मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का पंचामृत से दूध, दही, घी, बूरा और शहद से अभिषेक किया। इसके पश्चात भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर में शाम को फूल बंगला सजाया गया। श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्य मनमोहन सर्राफ आगरा वाले सुरेश अग्रवाल, महेश गोयल आज ब्रज में होली रे रसिया… आदि रसिया और होली के लोकगीत प्रस्तुत किए गए।
श्री केशवदेव मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष पं. सेाहन लाल शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में मालपुआ का विशेष महत्व है। इसीलिए भगवान को आज 101 किलो मालपुआ और खीर का भोग लगाया गया। भगवान का प्रयास भक्तों को वितरण किया गया।
इस सेवा में नारायण प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य, मुकुट मणि शर्मा, पीपी शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, बसंती देवी, आचार्य बृजेंद्र नागर, प्रेम भगत, लोकेंद्र नाथ, कौशिक मुरलीधर शर्मा आदि मौजूद थे।