मथुरा। विश्व की सबसे बड़ा संगठन भारतीय जनता पार्टी में मथुरा में पदाधिकारियों की मनमानी और आपसी फूट अब सामने आने लगी है। इसी के चलते मथुरा के धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा शनिवार को दे दिया है। धौलीप्याऊ मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने महानगर के महानगर महामंत्री को दिए इस्तीफा में महानगर अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए असंतुष्टि जाहिर की है।
उन्होंने यह भी कहा है कि वह भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी हित में पद से इस्तीफा दे रहे हैं। मंडल अध्यक्ष के इस्तीफा से ये बात साफ हो गई है कि कार्यकर्ताओं और पार्टी के बीच सामंजस्य की कमी और पदाधिकारियों की मनमानी के कारण भाजपा में अन्दरखाने कलह बना हुआ है।

इतना ही नहीं पार्टी के रवैये से कार्यकर्ता भी परेशान है। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि मथुरा महानगर अध्यक्ष के प्रदेश के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से नजदीकी रिश्तेदारी बताई जाती है। इस कारण उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं से दूरी है।
बताया जा रहा है कि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच दूरी के कारण ही सरकारी अफसर भी सत्तासीन पार्टी होने के बावजूद कार्यकर्ताओं को तबज्जो नहीं दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं जनता की समस्याओं के निदान से भी मुंह मोड़ने लगे हैं और बेबस नजर आ रहे हैं।