Sunday, February 22, 2026
Homeजुर्मकार से बैग चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

कार से बैग चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

मथुरा। पुलिस ने कार से बैग चोरी करने के मामले में एक महिला को मंगलवार सुबह लाला गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। महिला के पास से हजारों की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत एक नंवबर को मोहल्ला छगनपुरा जाने वाले मोड़ पर खड़ी कार से एक बैग चोरी की घटना हुई। कार चालक द्वार घटना की शिकायत करने पर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

जिसमें से एक सीसीटीवी कैमरे में एक महिला कार से बैग पार करते हुए देखी गई। पुलिस ने उस महिला की पहिचान लालगंज निवासी मिथलेश चतुर्वेदी के रुप में की है। पुलिस कार से बैंग चोरी के केस में महिला को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से सोने चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड और 4500 रुपए बरामद किए हैं। महिला मिथलेश के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments