Monday, July 13, 2026
Homeजुर्मदरोगा ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

दरोगा ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सीआरपीएफ के दरोगा पर विधवा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मेरठ का रहने वाला सीआरपीएफ दरोगा महावीर वर्ष 2017 से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात था। यहां पर उसकी दोस्ती बल्देव निवासी एक विधवा से हो गई। पिछले दिनों जवान स्थानांतरित होकर कहीं और चला गया। इसके बाद विधवा ने कोतवाली में जवान पर पहले होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बनाकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।


कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के एक दरोगा महावीर पर महिला ने दुराचार का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments