Tuesday, February 10, 2026
Homeजुर्मप्रधान के घर से चोरी हुए सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार

प्रधान के घर से चोरी हुए सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार


छाता। थाना शेरगढ क्षेत्र गांव गुलालपुर के प्रधान ओमी की बेटी की शादी में दो दिन पहले हुई चोरी करने वाले नौहझील निवासी कुलदीप पुत्र कमल सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी का सामान 1200 रुपए से नकदी और सोने, चादी के आभूषण एवं घड़ी बरामद की है।


थाना शेरगढ प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि 26नवंबर को प्रधान के घर सुबह करीब 5 बजे लाखों रुपए के कीमती आभूषण चोरी हो गये थे। इस मामले में सतेन्द्र पुत्र ओमी निवासी गुलालपुर ने 27नवंबर को अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी के आरोप में कुलदीप पुत्र कमल सिंह निवासी कस्बा व थाना नौहझील को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक जोडी पायल, एक जोडी चुकटी,सोने का पेंंडल, एक मंगल सूत्र,एक टीका,एक घडी और 1200 रुपए बरामद किए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments