Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़हस्तिनापुर में फिर से जीवंत होगा महाभारत का इतिहास, बॉलीवुड हस्तियां करेंगी...

हस्तिनापुर में फिर से जीवंत होगा महाभारत का इतिहास, बॉलीवुड हस्तियां करेंगी मंचन

मेरठ । मेरठ से चालीस किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में महाभारत के इतिहास को फिर से जीवंत किया जाएगा। यहां देशभर के थिएटर कलाकार और बॉलीवुड की हस्तियां नो दिवसीय आयोजन में महाभारत का मंचन करेंगे। इसके लिए 12 दिसंबर से ऑडिशन शुरू हो रहे हैं। माना जा रहा है अगले साल फरवरी से मार्च के बीच इस महाभारत का मंचन होगा।

श्वेतांबर मंदिर मे होगा मंचन

हस्तिनापुर महाभारत मंचन कमेटी और हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के तत्वावधान में यहां श्वेतांबर मंदिर में मंचन होने जा रहा है। इसके लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। कई कलाकारों को फाइनल कर लिया गया है जबकि कई को ऑडिशन के बाद फाइनल किया जाएगा। टीवी पर प्रसारित हुए महाभारत सीरियल में धृतराष्ट्र का रोल निभाने वाले गिरिजा शंकर ने हामी भर दी है, जबकि द्रोणाचार्य का रोल सुरेन्द्र पाल करेंगे। सुरेन्द्र पाल ने ही टीवी पर प्रसारित महाभारत में द्रोणाचार्य का रोल प्ले किया था।

जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का कहना है कि कलयुग में महाभारत के मंचन के लिए हर वे प्रयास किए जा रहे हैं कि इसका संदेश ऐतिहासिक हो। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि हस्तिनापुर की धरती पर होने वाली इस महाभारत को बिल्कुल अयोध्या में हुई रामलीला की तर्ज पर किया जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments