बल्देव। थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 127 पर कोहरे का कहर जारी है। देर रात को घने कोहरे की वजह से पलटी हुई डीसीएम से एक के बाद एक लगातार 8 वाहन टकरा गए। जिससे वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए।
शनिवार की देर रात को यमुना एक्सप्रेस वे पर जबर्दस्त घरा कोहरा छाया रहा। जिससे विजीविल्टी शून्य होने की स्थिति में वाहनों एक्सप्रेस वे पर रेंगकर चले थे। वाहनों की गति थमने के बावजूद यमुना एक्सप्रेस वे पर डीसीएम पहले से ही क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसे एक्सप्रेस वे अथॉरिटी द्वारा हटाया नहीं गया। परिणाम स्वरुप कोहरे के कारण कुछ भी नजर न आने के चलते लगभग 8 वाहन पीछे से टकरा गए। जिसमें एक बस भी पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में लगभग 3 यात्री घायल हो गए हैं।
सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने यात्रियों वाहनों और बसों से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद वाहनों को वहां से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।