Wednesday, February 11, 2026
Homeजुर्मअनियंत्रित कार मकान में घुसी, चालक कार छोड़कर फरार

अनियंत्रित कार मकान में घुसी, चालक कार छोड़कर फरार


सुनील सिंह
मथुरा।
हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडी चौकी के समीप ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित कार मकान में जा घुसी। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि मकान में सो रहे रहे लोग बाल-बाल बचे।


घटना के बाद कार सवार घटनास्थल पर ही अपनी कार को छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार अधिक स्पीड में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और आरएस परिहार नामक व्यक्ति के मकान में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान में बनीं दुकान का शटर और पिलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मकान स्वामी आरएस परिहार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध दर्ज करके कार को कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments