Tuesday, February 10, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज की होलीठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में ढप पूजन के साथ हुआ होली के रसिया...

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में ढप पूजन के साथ हुआ होली के रसिया गायन का शुभारंभ


मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में बसंत पूर्णिमा पर होली का डाढा गाढा गया। जिसका पूजन मंदिर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इसी के साथ ही होली के रसियाओं का गायन ढोल के साथ किया गया। ठाकुरजी के होली पर्व के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर आए और पुण्यलाभ लिया।

शनिवार को द्वारकाधीश मंदिर में सर्वप्रथम मंदिर के पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारों के मध्य ढप का पूजन किया। इसके पश्चात ब्रज के सुप्रसिद्ध रसियाओं का गायन पदाधिकारियों एवं भक्तों द्वारा किया गया। मंदिर में होली की शुरुआत के मध्य ही डाढा गाढा गया।

मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में होली की शुरुआत हो आज से हो गई है। आज डाढा गाढने के साथ ही ढप पूजन और होली के रसियाओं का गायन शुरु हो गया है। इसी के साथ ही आज से प्रतिदिन प्रात: 10:00 बजे से 11:00 बजे तक रसियाओं का गायन किया जाएगा। होली के विभिन्न कार्यक्रम मंदिर में एक माह निरंतर चलेंगे।

1400 साल पुरानी मूर्ति का किया गया सीटी स्कैन तो देखकर चौंक गये लोग

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 27 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments