Tuesday, April 30, 2024
Homeराजनीतिभगवान कृष्ण की लीला भूमि में बसपा ने भाजपा को किया चारों...

भगवान कृष्ण की लीला भूमि में बसपा ने भाजपा को किया चारों खाने चित, सर्वाधिक 13 सीट जीती

मथुरा। भगवान कृष्ण की लीलाभूमि में जिला पंचायत चुनाव परिणाम बहुत ही हैरान कर देने वाले हैं। जिस जिले में भाजपा की सांसद, सरकार में 2 मंत्री और कई विधायक हों वहां भाजपा की करारी हार हुई है। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के चारों खाने चित कर दिया है। जिले में बसपा ने सर्वाधिक 13 सीट जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया है और भाजपा और रालोद 8-8 सीट जीतकर बराबरी पर रही। जिले में 3 सीटों पर निर्दलीय और सपा के हाथ सिर्फ एक सीट लगी है।


काबिलेगौर बात यह है कि जिला पंचायत चुनाव परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति की ओर इंगित कर रहे हैं। हाल ही में आए पंचायत चुनाव परिणाम को देखने से स्पष्ट हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। बसपा एवं क्षेत्रीय दलों का ही रास्ता यूपी की सत्ता ओर जाता दिख रहा है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में ही नहीं भगवान राम की जन्म भूमि में भी भाजपा को सपा के सामने मुंह की खानी पड़ी अयोध्या में जिला पंचायत की 40 सीटोें में से 24 सीट पर सपा ने जीती हैं।


जिला पंचायत चुनाव में जिन सीटों पर हर किसी की नजर रही उनमें प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मांट क्षेत्र से विधायक श्यामसुंदर शर्मा की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा शर्मा बसपा से जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह की धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह इस बार भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। पूर्व विधायक राजकुमार रावत के भाई की पत्नी जहां बसपा से चुनाव जीत गई हैं, वहीं पूर्व विधायक भाजपा प्रणतपाल सिंह के बेटे चुनाव हार गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रहे अनूप चौधरी फिर से चुनाव जीत गए हैं।

मथुरा जिला पंचायत-मतगणना अपडेट

परिणाम 33/33
बसपा की 13 पर जीत
भाजपा की 8 पर जीत
रालोद 8 पर जीत
सपा 1 पर जीती
अन्य 3 पर जीते

जिला पंचायत के सभी 33 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। आइए जानते हैं किस वार्ड से कौन जीता-

वार्ड संख्या 1 से बसपा की पूजा देवी
वार्ड संख्या 2 से बसपा की नीतू देवी
वार्ड संख्या 3 से बसपा की सुधा शर्मा
वार्ड संख्या 4 से भाजपा की कांता सिंह
वार्ड संख्या 5 से बसपा के हरी सरपंच
वार्ड संख्या 6 से रालोद के देवराज
वार्ड संख्या 7 से रालोद के कैलाश
वार्ड संख्या 8 से बसपा के लक्ष्मण सिंह गुर्जर
वार्ड संख्या 9 से भाजपा के आर.पी. सिंह
वार्ड संख्या 10 से बसपा के हरि सिंह
वार्ड संख्या 11 से बसपा के हेमराज
वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय देववती
वार्ड संख्या 13 से बसपा के जिले सिंह
वार्ड संख्या 14 से भाजपा के संजय सिंह
वार्ड संख्या 15 से बसपा की भावना शर्मा
वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय त्रिवेणी
वार्ड संख्या 17 से भाजपा की गुड्डी देवी
वार्ड संख्या 18 से बसपा की ज्योति रावत
वार्ड संख्या 19 से बसपा के प्रदीप
वार्ड संख्या 20 से भाजपा के किशन सिंह
वार्ड संख्या 21 से रालोद के अनूप सिंह
वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय मीरा ठाकुर
वार्ड संख्या 23 से सपा के आकांक्षा सिंह
वार्ड संख्या 24 से सपा की आकांक्षा सिंह
वार्ड संख्या 25 से भाजपा की शर्मिला धनगर
वार्ड संख्या 26 से भाजपा के कन्हैया कोहली
वार्ड संख्या 27 से रालोद के रामवीर भरंगर
वार्ड संख्या 28 से रालोद के राजेन्द्र सिकरवार
वार्ड संख्या 29 से रालोद के राजपाल भरंगर
वार्ड संख्या 30 से बसपा समर्थित अनिल बघेल
वार्ड संख्या 31 से बसपा के हेमचंद्र
वार्ड संख्या 32 से रालोद के मुकेश प्रधान
वार्ड संख्या 33 से भाजपा की मंजू चौधरी पत्नी सतपाल चौधरी विजयी रहीं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments