Tuesday, May 7, 2024
Homeजुर्मदिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म, घटना के दूसरे दिन बामुश्किल आरोपी के...

दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म, घटना के दूसरे दिन बामुश्किल आरोपी के विरुद्ध हुई एफआईआर

गोवर्धन। थाना क्षेत्र में घर से शौच करने गई मंद बुद्धि दिव्यांग महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार कर दिया। घटना की तहरीर गोवर्धन थाने को दी। लेकिन पुलिस एक दिन बीच जाने के बाद भी कार्रवाई न किए जाने पर गुरुवार को पीड़िता की मां गांववासियों के साथ फिर न्याय की गुहार लगाने के लिए थाने पहुंची। बामुश्किल पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।


पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी 26 वर्षीय दिव्यांग पुत्री बुधवार को घर से शौच के लिए निकली थी। तभी गांव के ही 55 वर्ष के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिय। जब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर अपनी विधवा मां के साथ गोवर्धन थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर न तो मुकदमा दर्ज किया और न उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

बृहस्पतिवार को एक मंद बुद्धि मूकबधिर दुष्कर्म पीड़िता न्याय की गुहार लेकर अपनी मां के साथ गोवर्धन थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। काफी मिन्नत के बाद थाना पुलिस ने आरोपी सोवरन सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।

दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाने आई सामाजिक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है। उसकी वृद्ध मां को पुलिस और आरोपी पक्ष के लोग राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दिव्यांग महिला से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर गुरुवार दोपहर को आरोपी के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments