Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरास्वच्छता अभियान के दावे सिर्फ दिखावा, न्यू लक्ष्मी नगर में लगे गंदगी...

स्वच्छता अभियान के दावे सिर्फ दिखावा, न्यू लक्ष्मी नगर में लगे गंदगी के ढेरों से जूझ रहे क्षेत्रवासी


मथुरा। नगर निगम जहां स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था के दावे कर रहा है। वहीं नगर निगम के वार्ड संख्या 43 के न्यू लक्ष्मी नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कोरोना महामारी के बीच मक्खी और मच्छरों से जीना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद भी क्षेत्र वासियों की इस समस्या की अनदेखी कर रहा है।

न्यू लक्ष्मी नगर के लोगों का कहना है कि यहां गंदगी बड़ी समस्या का रुप लेती जा रही है। क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार पार्षद मेघश्याम सैनी से सफाई व्यवस्था की मांग की गई लेकिन पार्षद समस्या से मुंह मोड़ रहा है। कुमरपाल सैनी ने बताया कि बुधवार को बारिश से क्षेत्र के हालात और भी बदतर हो गए हैं। नालियों की सफाई लंबे समय से न होने के कारण गंदगी सड़कों पर आ गई है। मार्ग पर लोगों का चलना भी दुश्कर हो रहा है। यहां बच्चे आए दिन बीमार पड़ते रहते हैं तथा निकालने के लिए रास्ता भी नहीं मिल पा रहा है।

राहुल गौतम ने बताया कि ना तो लक्ष्मी नगर में कोई सफाई कर्मी आता है और ना ही कोई और व्यवस्था है। जिसके चलते कॉलोनीवासियों को ही खुद अपने हाथों से ही साफ सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि एक और मथुरा सहित देशभर में प्रधानमंत्री स्वच्छ अभियान के दावे किए जा रहे हैं। सफाई, चूना डलवाना और सेनेटाइजेशन कराने के दावे किए जा रहे हंै जबकि क्षेत्र में सेनेटाइेजेशन, चूना डलवाना तो दूर सफाई कार्य भी नहीं हो पा रहा है। नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हंै।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments