ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज मंगलवार को ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 11:26 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मास शिवरात्रि व्रत , सावित्री चतुर्दशी व्रत , फलहारिणी कालिका पूजन , पंच गौड़ों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम , विघ्नकारक भद्रा 11:25 से 24:42 तक , सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में 06:41 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 05:36 से , मासिक कार्तिगाई , विश्व महासागर दिवस व विश्व मस्तिष्क अर्बुद दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- त्रयोदशी-11:26 तक
- पश्चात- चतुर्दशी
- नक्षत्र- भरणी-05:30 तक
- पश्चात- कृत्तिका
- करण- वणिज-11:26 तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- अतिगण्ड-05:40 तक
- पश्चात- सुकर्मा
- सूर्योदय- 05:22
- सूर्यास्त- 19:17
- चन्द्रोदय- 28:26
- चन्द्रराशि- मेष-12:33 तक
- पश्चात- वृषभ
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:52 से 12:47
- राहुकाल- 15:48 से 17:33
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- उत्तर
कल बुधवार को ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी 14:00 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम ( बड़ पूजा अमावस पक्ष स्थान भेद से ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग गुरुवार सूर्योदय तक , श्री शान्तिनाथ जी जन्म – तप मोक्ष कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी ) , डॉ. किरण बेदी जन्म दिवस , श्रीमती नंदिनी सत्पथी जयन्ती , श्री बिरसा मुंडा शहीदी दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस , मूंगा त्रिकोण दिवस / कोरल त्रिभुज दिवस व विश्व प्रत्यायन दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय