Monday, February 16, 2026
Homeजुर्मखेत से लकड़ी उठाने पर एक किसान में दिनदहाड़े मारी गोली, हालत...

खेत से लकड़ी उठाने पर एक किसान में दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

बरसाना। थाने के निकटवर्ती गांव में दो पक्षों में खेत मे रखी लकड़ी उठाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष को दूसरे पक्ष ने गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पीड़ित की गोली निकाल दी।


बुधवार को थाने के गांव कमई में नेमा उर्फ नेमसिंह व उत्तम पुत्र रामसिंह के खेत की मेंड आपस मे भिड़ी हुई हैं। नेमा ने उत्तम के खेत से जलाने की लकड़ी उठाली इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले बाद विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे नेमा के पुत्र पवन लखन ने उत्तम पर गोली चला दी। बीच बचाव करने आये उत्तम के चाचा यादराम पुत्र रामसिंह के बांये हाथ मे गोली लग गई।

गोली से घायल होने पर यादराम के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यादराम को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टर जितेश तिवारी व रामकुमार ने घायल के हाथ से गोली निकाल दी। पीड़ित पक्ष की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि कमई गांव में जलाने की लकड़ी को उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें यादराम को गोली मार दी। आरोपी की धरपकड़ के लिए दविश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments