Saturday, February 28, 2026
Homeजुर्मविवाद में गोली मारने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विवाद में गोली मारने वाला एक आरोपी गिरफ्तार


राघव शर्मा
बरसाना।
खेत से लकड़ी लेने को लेकर एक दिन पहले हुए विवाद में गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।


जानकारी को बतादें कि बुधवार को कमई गांव में नेमसिंह व उत्तम पक्ष में खेत में रखी लकड़ी को उठाने को लेकर विवाद मारपीट के बाद नेमसिंह गोली काण्ड हो गया। जिसमें उत्तम पक्ष के यादराम को गोली मार दी। जिसमे लखन ,पवन, कंजर के नाम मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने एक नामदर्ज कंजर पुत्र नेम सिंह को गांव से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments