Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

राजेश सोलंकी

मथुरा। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सोमवार को मथुरा के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं ने रक्तदान करके लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित किया।

डाक्टर रितु रंजन ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस बार कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार यह कार्यक्रम सूक्ष्म रूप में ही मनाया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि रक्तदान करने से शरीर में कोई हानि नहीं होती है। रक्तदान सभी को करना चाहिए जिससे किसी की जान बच सके और जरूरत पड़ने पर हर किसी की मदद करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments