Sunday, February 15, 2026
Homeजुर्मपुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची...

पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची मृतक की मां

मथुरा। नरौली पुल के समीप गत दिनों एक युवक की हत्या कर शव रेलवे के लाइन के फैंक दिया गया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। इस पर मृतक की मां सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवक कन्हैया की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जतात हुए परिजनों थाना हाईवे में केस दर्ज कराया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक कोई परिणाम तक नहीं पहुंची है।

सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंची मृतक की मां ने बताया कि उनके पुत्र की किसी अज्ञात के द्वारा निर्ममता से हत्या कर शव को रेलवे लाइन के समीप फेंका गया है। कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और ना ही इस मामले का खुलासा किया जा रहा है।
घटना को काफी दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा ना होने से परेशान मां अपनी पीड़ा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उसने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments