Friday, May 3, 2024
Homeजुर्मससुराल में आए दामाद की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में...

ससुराल में आए दामाद की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा। धौली प्याऊ क्षेत्र में बुधवार दोपहर को रिवाल्वर की गोली चलने से दामाद की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी। मौके पर मिली रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। दामाद पत्नी और बच्चे के साथ ससुर का हाल जानने के लिए आए थे

ग्वालियर से 32 वर्षीय विपुल गर्ग अपनी पत्नी श्वेता के साथ बुधवार दोपहर को बुधवार को अपने ससुर हरिओम अग्रवाल को देखने के लिए उनके धौलीप्याऊ स्थित घर पर आए थे। परिजनों का कहना है कि दोपहर को खाना खाकर वह दूसरी मंजिल पर दामाद, पत्नी आराम करने के लिए गए थे।। तभी कमरे में हरिओम अग्रवाल की लाइसेंसी रिवाल्वर रखी हुई थी। दामाद विपुल गर्ग उसे देखने के लिए उठाया।

बताया जा रहा है कि देखने के दौरान अचानक लोडेड रिवाल्वर से गोली चल गई। जो कि उसके सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। वहीं पूरा परिवार घटना को लेकर सन्न रह गया। आनन-फानन में परिजन विपुल को निकट के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में हुई अचानक इस घटना से सभी हैरत में है। घटना की सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने मौके से रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया वहीं जांच पड़ताल शुरु कर दी है। हालांकि यह महज एक हादसा बताया जा रहा है।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा बताया गया हरिओम अग्रवाल के दामाद और उसनी बेटी उनसे मिलने आए थे। कल खाना खाकर आराम करने के लिए कमरे में गए तो वहां हरिओम अग्रवाल की रिवाल्वर देखने लगे। तभी अचानक गोली चल गई। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments