Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़नगर निकायों में 15वें वित्त से होंगे 12 करोड़ रुपए के विकास...

नगर निकायों में 15वें वित्त से होंगे 12 करोड़ रुपए के विकास कार्य, डीएम ने बुलाई बैठक


गोविन्द भारद्वाज
मथुरा।
जिले की सभी नगर पंचायतों में 12 करोड रुपए से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश ने 15वें वित्त आयोग के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इस संबंध में डीएम ने सभी नगर निकायों से विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ की धनराशि से प्रस्ताव मांगे हैं। इस संबंध में सोमवार को एक बैठक जिला मुख्यालय पर की गई।


बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उनके क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को जाना। संभावित विकास कार्यों पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि सभी निकायों के विकास कार्यों पर चर्चा की गई है साथ ही 15 वित्त आयोग के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यो के लिए स्वीकृति भी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments