Sunday, February 15, 2026
Homeजुर्मदुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को बाइक सवारों ने गोली...

दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को बाइक सवारों ने गोली मारी, घायल

कोसीकलां। शुक्रवार रात दुकान से घर जा रहे दुकानदार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसे घेर लिया और पहले मारपीट की उसके बाद गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जबकि हमलावर फरार हो गए। घटना को रंजिशन बताया जा रहा है।

गुरुवार की रात जांव गांव निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। जब उससे साहस दिखाते हुए उनका हमलावरों का मुकाबल करने का प्रयास किया। हथियारों से लैस हमलावरां ने उसे गोली मार दी। गोली पैर में जा लगी। गोली की आवाज सुन आवाज के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। लोगोें की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल ओकप्रकाश को अस्पताल ले गए। मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चौकी प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसे रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments