Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़शार्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के...

शार्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 झुलसे, घर का सामान जलकर नष्ट

मथुरा। यमुनापार थाना क्षेत्र स्थित विनोद विहार कॉलोनी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में शॉट सर्किट से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते-देखते एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए। चीखपुकार मच गई। आग पर बामुश्किल काबू पाया गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां झुलसे लोगों की हालत गंभीर बनीं हुई है।


रविवार सुबह राजपाल के घर में विद्युत बोर्ड से चिंगारी निकल रही थी। तभी अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडर ने चिंगारी से आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। राजपाल और घर की सदस्य गीता ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों गैस सिलेंडर फटने का डर सता रहा था।

आग की लपटें तेज होती जा रही थी। कुछ ही समय में आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। घर में मौजूद राजपाल, गीता, भरत, रिंकी, देवेंद्र आग से झुलस गए। चीखपुकार मचने लगी। चीख सुन आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दी। काफी समय के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments