Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़सपा नेता व सांसद आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण कम हुआ,...

सपा नेता व सांसद आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण कम हुआ, ऑपरेशन की तैयारी


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद आजम खां को दो दिन तक दवाएं दी जाएंगी। इसके बाद भी आराम नहीं मिला तो सर्जरी की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी मेदांता हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने दी।


आजम खां और उनके बेटे को नौ मई को कोविड पॉजिटिव होने के बाद मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। दोनों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है, लेकिन आजम खां को अभी कुछ दिक्कत है। उनके फेफड़ों और गुर्दे में संक्रमण कम हुआ है।

हॉस्पीटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार को आजम खां की सभी जांच रिपोर्ट का नए सिरे से मूल्यांकन किया गया। तय किया गया है कि दो दिन तक दवा दी जाएगी। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सर्जरी की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments