Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़भीमनगर से लापता किशोरी दो घंटे में पुलिस ने की सकुशल बरामद,...

भीमनगर से लापता किशोरी दो घंटे में पुलिस ने की सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

मथुरा। सदर थाना क्षेत्र के भीमनगर से लापता हुई किशोरी पुलिस ने दो घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है।


सदर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक 21 जुलाई को रात आठ बजे भीमनगर निवासी रवि पुत्र दिनेश चन्द्र की 14 वर्षीय पुत्री भूमि शाम पांच बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए बाजार गई थी। लेकिन वह लौट कर नहीं आई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी ने किशोरी की तलाश में एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने किशोरी को को सकुशल बरामद किया और उसके परिजनों को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments