Friday, May 2, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़तेजतर्रार महिला आईपीएस भारती अरोड़ा ने श्रीकृष्ण भक्ति के लिए मांगी स्वैच्छिक...

तेजतर्रार महिला आईपीएस भारती अरोड़ा ने श्रीकृष्ण भक्ति के लिए मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति


अंबाला। हरियाणा की महिला आइपीएस भारती अरोड़ा ने भगवान कृष्ण की भक्ति की राह पर चलने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की इच्छा जाहिर की है। वर्तमान में अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी को लिखे पत्र में एक अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति की मांग की है। उन्होंने तीन माह के नोटिस पीरियड से भी छूट का आग्रह किया है। वह 23 साल से सेवा में हैं। भारती हरियाणा की पहली महिला आइपीएस हैं, जिन्होंने वीआरएस मांगी है।

मुख्य सचिव और डीजीपी को दो पेज की चिठ्ठी लिखकर 1 अगस्त से सेवानिवृत्त होने की बात कही
हरियाणा से पहले भारती अरोड़ा का कैडर दूसरा था, बाद में उन्होंने हरियाणा कैडर में सर्विस ज्वाइन की। 1998 बैच की आइपीएस भारती अरोड़ा ने सात सितंबर 1998 को सेवा शुरू की थी। भारती अरोड़ा की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2031को निर्धारित है। पचास वर्ष की हो चुकीं भारती का विवाह हरियाणा कैडर के आइपीएस विकास अरोड़ा से हुआ है। वह हरियाणा में राजकीय रेलवे पुलिस में एसपी, अंबाला एसपी, कुरुक्षेत्र एसपी, राई स्पोट्र्स कांप्लेस में प्रिंसिपल, करनाल रेंज में आइजी रहीं हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए उन्होंने 24 जुलाई 2021 को पत्र लिखा था।

अब जीवन का लक्ष्य हासिल करने की चाहत

भारती ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजे पत्र में लिखा है कि वह स्वेच्छा से एक अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमानुसार तीन माह का जो नोटिस पीरियड दिया जाना चाहिए, उसमें उनको छूट दी जाए। उन्होंने कहा पुलिस सेवा उनके लिए गर्व और जुनून रही है। वह अब जीवन का लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं और गुरुनानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई की राह चलकर अपना शेष जीवन प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में बिताना चाहती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments