Tuesday, May 7, 2024
Homeराजनीतिब्रज में बसपा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- ब्राह्मणों का एनकाउंटर...

ब्रज में बसपा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- ब्राह्मणों का एनकाउंटर करा रही भाजपा

गोवर्धन। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा एक बार फिर वर्ष 2007 का फार्मूला अपनाने जा रही है। ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने की जुगत में लगी है। बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बसपा महासचिव सतीशचन्द्र मिश्र भाजपा पर भाजपा के साथ साथ सपा पर भी जमकर हमला बोला।


शनिवार दोपहर को उन्होंने ब्रज के ब्राह्मणों को संबोधित करते हुए कहा दोनों ही पाटियों ने यूपी में ब्राह्मणों को ठगने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ब्राह्मणों का एनकाउंटर कर रही है। निर्दोष खुशी दुबे को एक साल से जेल में बंद कर रखा है। उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर ठेकेदारी कर रही है। रामलला के मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये बटोरे गए। विधान सभा 2022 के चुनाव में ब्राह्मण समाज भाजपा को उखाड़ फेंकेगा।


सतीश चन्द्र मिश्र ने ब्रज के प्रमुख मंदिरों के अधिग्रहण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये भाजपाई सत्ता में रहे तो ब्राह्मणों से मंदिर की सेवा पूजा का अधिकार भी छीन लेंगे। संस्कृत व वेद संस्थान बंद कर दिए गए। भाजपा सरकार सनातन संस्कृति विलुप्त करने का काम कर रही है।


पूर्व शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा राम मंदिर निर्माण कराना ही नहीं चाहती। इच्छाशक्ति होती तो मंदिर बन गया होता। भाजपा को राम लला के नाम पर चुनावी नैया पार करनी है, इसलिए दान और चंदा एकत्र किया गया है। अब जागरूक ब्राह्मण इन रुपयों का हिसाब मांग रहा है, तो भाजपा नेता परेशान हो रहे हैं। इस जिले में गुंडा टैक्स लगता था, बसपा की सरकार ने गुंडा टैक्स समाप्त किया। समाजवादी जैसे ही सत्ता में आई, फिर से गुंडागर्दी शुरु हुई। 100 डायल पुलिस चलाई तिराहे चौराहों पर टैक्स बसूली शुरु हो गई। इससे ऊपर जब सरकारी आई तो पुलिस का नम्बर 100 से बढ़ा कर 112 हो गया। जमकर लूट हो रही है।


सम्मेलन में बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बघेल, मंडल कॉर्डिनेटर दारासिंह आजाद, मंडल कॉर्डिनेटर गोरे लाल पूर्व जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, संघ रतन सेठी, डॉ ललित शर्मा, सत्य प्रकाश कर्दम, अनुराग दीक्षित आदि मोजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments