Saturday, May 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़कृष्णा देसी घी के पैक्ड डिब्बे से निकला मरा हुआ चूहा, ग्राहक...

कृष्णा देसी घी के पैक्ड डिब्बे से निकला मरा हुआ चूहा, ग्राहक और दुकानदार के बीच हुआ विवाद

छाता। बुधवार को कस्बा छाता स्थित अग्रवाल प्रोविजन स्टोर पर प्रमुख देशी कंपनी भोलेवाबा के ब्रांड कृष्णा घी की बन्द पैक्ड डिब्बा खोला तो उसमें से मरा हुआ चूहा निकला। इसे लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया।


छाता कस्बा निवासी जगदीश ने बताया कि उसने मंगलवार को अग्रवाल प्रोविजन स्टोर की दुकान से देसी घी का डिब्बा खरीदा था। घर जाने के पर जब घी की पैकिंग को खोला गया तो उसमें से मृत चूहा देख होश उड़ गए। घी की पैकिंग में बदबू आने से मामले की जानकारी हुई।

ग्राहक जब खुली पैकिंग को लेकर दुकानदार के पास पहुचा तो दुकानदार ने ऐसी बात को मानने से इनकार कर दिया। दुकानदार का कहना है कि उसने कृष्णा घी का डिब्बा जरूर दिया था लेकिन घी की पेकिंग में निकले मृत चुहे की जानकारी उसे नही थी।

गौरतलब है कि भोलेवाबा कम्पनी के मुख्य ब्रांड कृष्णा घी मे मृत चूहा निकलने से लोगो मे कृष्णा घी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं बनी हुई है। ग्राहक ने इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए कृष्णा घी बनाने वाली कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments