Monday, February 16, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़सीएम योगी ने साबित कर दिया कि यूपी में सही मायने में...

सीएम योगी ने साबित कर दिया कि यूपी में सही मायने में संत की सरकार है: मलूक पीठाधीश्वर

वृंदावन। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि के 10 वर्ग किमी के क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करने और इस क्षेत्र में पूर्ण रूपेण मांस मदिरा मुक्त घोषित करने पर मलूक पीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्र दास महाराज ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे संत महंत एवं ब्रजवासियों के साथ-साथ समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों की वर्षों पुरानी भावना को पूर्णता प्रदान की है।


उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर जब मुख्यमंत्री मथुरा आए थे और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव आयोजन में सहभागिता की थी, तब उनके साथ-साथ ब्रज के लगभग सभी संतों एवं धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रस्ताव को रखा था। उन्होंने घोषणा भी की थी, तभी से हम सभी को उनके इस आदेश की प्रतीक्षा थी। आज मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर समस्त हिन्दू धर्मावलंबियों की इच्छा को पूर्ण कर यह साबित किया है कि प्रदेश में सही मायने में संत की सरकार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments