Tuesday, April 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़प्रियंका गांधी देर रात आगरा पहुंच कर सफाईकर्मी के परिवार से मिलीं

प्रियंका गांधी देर रात आगरा पहुंच कर सफाईकर्मी के परिवार से मिलीं

आगरा। हिरासत के बाद आगरा जाने की अनुमति मिलने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार रात करीब 11 बजे आगरा पहुंच गईं। इस दौरान प्रियंका ने अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। लखनऊ प्रशासन से चार लोगों के साथ आगरा जाने की अनुमति मिलने के बाद प्रियंका गांधी शाम को लखनऊ से आगरा के लिए निकली थीं।

प्रियंका गांधी अरुण की पुलिस कस्टडी में मौत मामले को लेकर आगरा जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहती थीं, लेकिन आगरा एक्सप्रेस-वे के एंट्री टोल पर उनको पुलिस ने रोक लिया था। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई थी। लखनऊ पुलिस प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले आई थी। जहां करीब घंटे तक रोकने के बाद प्रियंका को 4 लोगों के साथ आगरा जाने के लिए अनुमति दे दी गई थी।


बता दें कि आगरा के थाना जगदीशपुरा में मालखाने से 17 अक्टूबर को 25 लाख रुपये गायब हुए थे। इसके बाद पुलिस ने थाने में आने वाले सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि को हिरासत में लिया था। जहां मंगलवार देर रात उसकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई थी। मां कमला देवी का कहना है कि पुलिस वालों ने चोरी का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार को उठा लिया और उनकी पिटाई लगाई।

अरुण कुछ पुलिस वालों के नाम बता रहा था। नाम उजागर न हो जाएं, इसलिए उसे मार दिया। वहीं, मृतक की पत्नी सोनम ने कहा है कि पुलिस ने उसकी पिटाई लगाई। उनसे पैसा लाने को दबाव बना रहे थे। महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों ने भी पिटाई लगाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments