Tuesday, May 6, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़करवा चौथ पर ऐसी भी पति पूजा! नशे में धुत होकर घूम...

करवा चौथ पर ऐसी भी पति पूजा! नशे में धुत होकर घूम रही पति को बांधकर की पिटाई


इटावा। जहां देशभर में करवाचौथ का त्यौहार मनाया जा रहा हैँ। सुहागिन महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं वहीं यूपी के इटावा में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करवा चौथ के एक दिन पहले एक पत्नी ने अपनी पति की सरेरहा पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान महिला ने पति को रस्सी से बांध रखा था। वहीं, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानिए क्या है पूरा मामला


मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मामला जिले के महेवा बाजार का है। यहां शाम को चतुरीबाबा रसगुल्ला की दुकान के सामने एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर इधर-उधर घूम रहा था। तभी एक महिला आयी। उसने शख्स के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पिटाई शुरू कर दी। सरेराम महिला को पति की पिटाई करते देख मौके पर अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इक्ट्ठे हो गई। भीड़ देखकर महिला पति को घसीटते हुए घर ले गयी। दंपति को जानने वालों ने बताया कि दोनों हाईवे के किनारे बसे एक गांव में रहते हैं।

इसलिए पत्नी ने की पति की पिटाई


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह पत्नी ने करवाचौथ की पूजा का सामान खरीदने के लिये पति को पैसे दिये थे। काफी देर बाद भी जब पति घर नहीं पहुंचा तो पत्नी उसे ढूंढ़ते हुए बाजार पहुंच गई। वहां उसने पति को शराब के नशे में धुत देखा। बस फिर क्या था, यह देखते ही महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने शराबी पति की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, बकेवर पुलिस के संज्ञान में अभी तक मामला नहीं है। एसओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments