Monday, February 16, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़करवा चौथ पर साड़ी न लाने पर पत्नी को आया गुस्सा, पति...

करवा चौथ पर साड़ी न लाने पर पत्नी को आया गुस्सा, पति को पहुंचाया थाने


रायबरेली। बछरावां क्षेत्र में करवा चौथ के त्यौहार पर पत्नी के लिए साड़ी न लाना एक पति को महंगा पड़ गया। त्यौहार पर साड़ी न देने से नाराज पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत कर दी। पत्नी के फोन कॉल पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पति को उसके घर से कोतवाली लेकर चली आई।


जानकारी के मुताबिक, बछरावां थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी लक्ष्मी ने करवाचौथ पर पति को पूजा से पहले थाने की चौखट तक पहुंचा दिया। करवा चौथ के त्यौहार पर पत्नी लक्ष्मी देवी ने अपने पति से एक साड़ी के लिए आग्रह किया था। किन्ही कारणों से पति साड़ी उपलब्ध करा पाने में असमर्थ रहा। इस पर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गुस्से में 112 नंबर को फोन मिला दिया। पुलिस पति को थाने ले कर चली गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments