Monday, February 16, 2026
Homeजुर्मप्रतापगढ़ में बाहुबली राजा भैया समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर

प्रतापगढ़ में बाहुबली राजा भैया समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच सोमवार को प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खलिाफ समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट राकेश पासी ने मुकदमा दर्ज कराया है। कुंडा थाने में दर्ज एफआईआर में सपा एजेंट ने राजा भैया पर जातिसूचक गाली, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।


बता दें कि राजा भैया समेत तीन नामजद पर एफआईआर, जबकि 15 अज्ञात लोगों पर कुंडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव उम्मीदवार हैं। रवविार को वोटिंग के दिन सपा और राजा भैया के समर्थक कई बार आमने-सामने आए थे। इसके बाद सपा ने चुनाव आयोग से कुंडा में फर्जी वोटिंग की शिकायत की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments