Saturday, January 10, 2026
HomeUncategorizedदुष्कर्म केस की जांच करने होटल पहुंची पुलिस को कमरे में मिले...

दुष्कर्म केस की जांच करने होटल पहुंची पुलिस को कमरे में मिले युवक-युवती, खुला एक और राज

बब्ले भारद्वाज
आगरा।
थाना खंदौली क्षेत्र की किशोरी के साथ जलेसर रोड स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल भी की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। होटल के कमरों में युवक और युवती मिली। इनको बिना आईडी प्रूफ के कमरे दिए गए थे।

एसओ खंदौली आनंद वीर सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि मोहल्ले में रहने वाला बंटू छह जून को बेटी को बहाने से अपने साथ ले गया। जलेसर रोड स्थित होटल में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद दो दिन तक पीड़ित किशोरी सहमी हुई रही। इसके बाद घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को थाना खंदौली में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया।

होटल में बिना आईडी रुके थे युवक और युवती
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि खंदौली की किशोरी के साथ जलेसर रोड स्थित ब्रदर्स कैफे एंड रेस्टोरेंट में घटना हुई थी। होटल जिस भवन में बना है, उसकी पहली मंजिल पर एक घर भी है। दूसरी मंजिल पर होटल है। पुलिस ने छापा मारा तो दो कमरों में युवक और युवती मिले। इनकी रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। होटल का जीएसटी नंबर नहीं था। होटल के खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट दी जाएगी।

होटल में कमरों की तलाशी में एक युवक और एक युवती मिले थे, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह बालिग हैं। मथुरा से आए हैं। युवती ने अपनी मर्जी से आना बताया। इस मामले में मथुरा पुलिस को जानकारी दी गई। युवती के अपहरण का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज था। इस पर वहां की पुलिस पहुंच गई। दोनों को अपने साथ ले गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments