श्रीगणेशाय नम:
आज सोमवार को भाद्रपद बदी एकादशी पूर्णरात्रि पश्चात् द्वादशी शुरु , अजा एकादशी व्रत (पंचांगभेद से कल 23 को श्रेष्ठ ), सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 07:41 तक , दग्धयोग सूर्योदय से 30:07 तक , श्री विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस , श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती , श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस , श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस , मद्रास दिवस (383 साल पहले हुए एक समझौते की स्मृति में) व धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- भाद्रपद
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- एकादशी पूर्णरात्रि
- नक्षत्र- मृगशिरा – 07:41 तक
- पश्चात- आद्रा
- करण- बव. – 16:53 तक
- पश्चात – बालव
- योग- वज्र – 23:39 तक
- पश्चात- सिद्धि
- सूर्योदय- 05:53
- सूर्यास्त- 18:54
- चन्द्रोदय- 25:56
- चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:57 से 12:49
- राहुकाल- 07:31 से 09:08
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- पूर्व
कल मंगलवार को भाद्रपद बदी एकादशी 06:08 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , गो-वत्स पूजा द्वादशी / बच्छबारस , यमघण्ट योग सूर्योदय से 10:44 तक , त्रिपुष्कर योग 10:44 से सूर्योदय तक , सूर्य सायन कन्या राशि में 08:46 पर , राष्ट्रीय (शक )भाद्रपद मासारम्भ , पर्वाधिराज पर्युषण पर्वारम्भ ( जैन , चतुर्थी पक्ष ) , शरद् ऋतु प्रारम्भ , श्री टी. प्रकाशम जयन्ती , “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” ईरान व दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय