Thursday, January 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़विधायक ने गोवर्धन में सौ-सैय्या अस्पताल और इंटर कॉलेज बनाने की सीएम...

विधायक ने गोवर्धन में सौ-सैय्या अस्पताल और इंटर कॉलेज बनाने की सीएम से की मांग, सौंपा मांगपत्र


कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
लखनऊ में गोवर्धन के विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने गोवर्धन क्षेत्र के जानू गांव में इंटर कॉलेज व गोवर्धन सीएचसी को सौ-सैय्या अस्पताल बनाने की मांग करते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा है।


मंगलवार को गोवर्धन के भाजपा विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट वार्ता कर विधान सभा क्षेत्र के गांव जानू में इंटर कॉलेज व गोवर्धन में सीएचसी को सौ-सैय्या अस्पताल बनाने के लिए मांग पत्र दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री से अवगत कराया कि गोवर्धन में धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान हैं, यहां लाखों श्रद्धालु प्रति माह गिरिराज दर्शनों को आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां सौ सैय्या अस्पताल बनाया जाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा जानू गांव शहरी क्षेत्र से 20 किमी दूर है, आस पास स्कूल नहीं है, जानू में इंटर कॉलेज बनाने की मांग रखी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments