Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedवृंदावन पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में द्वितीय...

वृंदावन पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिर से एक नया आयाम स्थापित किया।
गौरतलब है कि जिला ओलंपिक संघ, मथुरा के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में हैंडबॉल, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में वृंदावन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वृंदावन पब्लिक स्कूल की ओर से भाग लेने वाली छात्राओं में मेघा मंडल, भूमि जादौन, परी सिंघारिया (12वीं आर्ट्स), आराध्या ठाकुर, रमा, तनीषा सैनी, गौरांगी शर्मा एवं वर्षा शर्मा (कक्षा 10) शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं, विशेषकर बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस उपलब्धि से वृंदावन पब्लिक स्कूल में हर्ष का माहौल है तथा विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments