


वृंदावन। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब वृंदावन धाम के द्वारा नगला बुर्जा वृन्दावन के प्राथमिक विद्यालय में क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर यदुराज सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। अध्यक्ष द्वारा स्कूल के बच्चों को मिठाई वितरित की। कहा कि बच्चों के हाथ में जो तिरंगा है वह अपने देश की शान है कृपया उन्हें अपने पैरों में डस्टबिन में सड़क पर या नालियों में ना फेंके बल्कि उन छोटे तिंरगां झण्डे को अपनी किताबों में या घर पर सुरक्षित रखें। तिरंगा अपने देश की आन बान शान है।
रोटरी क्लब वृंदावन धाम के अध्यक्ष के द्वारा स्कूल में कुछ मेंटीनेंस के कार्य भी कराने को कहा स्कूल की प्रधान अध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि इस स्कूल की दीवार टूटी हैं टॉयलेट नहीं है इस पर प्रोफेसर यदुराज सिंह यादव द्वारा दीवार व अन्य मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत प्रोफेसर यदुराज सिंह यादव, नूतन बिहारी पारीक और भुवन खंडेलवाल द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

