




वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्सव देखने को मिला।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
निदेशक शिक्षाविद डॉ ओमजी ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का एक साथ आगमन हुआ है तो आज हम सब यह संकल्प लें कि अपने घर और परिवार व पावन ब्रज क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे वह पौधारोपण द्वारा प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर इस दिशा में प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, अनुशासन एवं एकता की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रार्थना सभा द्वारा देशभक्ति गीतों की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। ‘तेरा हिमालय आकाश चूमें’ जैसे भावपूर्ण गीतों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम की भावना से भर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी सुमधुर आवाज़ और सामूहिक गायन से उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। समारोह का विशेष आकर्षण कक्षा 6 से नौ के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए रोमांचक स्टंट रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में
अंत में पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने छात्रों को लग्न अनुशासन से समाज व राष्ट्र के प्रति सेवा भाव रखने का संदेश दिया एवं विद्यालय के सीईओ इंजीनियर पुण्य प्रकाश शर्मा ने छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उनके मेंटर की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर स्वेका राज, रसिका गौर, अशोक सैनी, आदित्य शर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, सीमा पाहुजा, दिशी गोस्वामी, सपना शर्मा ,प्रियदर्शिनी आचार्य, निधि गौर, रितु शर्मा, सत्येन्द्र चौधरी, अनुष्का शर्मा, अंजना शर्मा, आराधना आदि मौजूद रहे।

