HomeUncategorizedसेवा ज्योति यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश

सेवा ज्योति यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश

कोसीकलां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को मवस्सल पेच, अग्रसेन नगर से छाता विधानसभा की सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का शुभारंभ हुआ। कोसीकलां से शुरू हुई यात्रा मथुरा पहुंचकर भव्य समारोह में परिवर्तित हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा देश के लिए महत्वपूर्ण है। जनसेवा और समर्पण को केंद्र में रखकर उन्होंने देश के विकास को गति देने का कार्य किया है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, संकल्प और विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश और प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। गुजरात के एक छोटे से गांव से सामान्य कार्यकर्ता और स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत कर उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लंबी यात्रा तय की है।यात्रा में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि, वीरेंद्र कटारा, अजय गोयनका, लवली वर्मा, दयाराम, अनिल भटू, सतबीर सांगवान, सतवीर भास्कर, विनय उपाध्याय, विष्णु सैनी, नरसिंह पौनिया, सौरव वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments