Sunday, October 12, 2025
Home Blog Page 723

मथुरा में आज 43 कोरोना पॉजिटिव मिली, तीन बच्चे भी कोरोना की चपेट में

0

मथुरा। जिलेभर में कोरोना वायरस कमजोर पड़ने लगा है। आज शुक्रवार को 43 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों में कमी देखी जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्ट का आंकड़ा बरकरार है। प्रतिदिन करीब 2500 कोरोना टेस्ट स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा किया जा रहा है।

1.    32   male      Rural      CHAUMUHAN    

2.    23   male      Rural      BASAI BUJURG 

3.    72   male      Rural      Tumora 

4.    21   female    Rural      DHANA TEJA FARAH MATHURA  

5.    40   male      Rural      KM HOSPITAL, MATHURA     

6.    23   female    Rural      NAGLA JIVAN, MATHURA      

7.    53   female    Rural      PURA MAGORRA MATHURA 

8.    52   female    Rural      BADANPUR, LOHAI  

9.    79   female    Urban     NAYATI HOSPITAL MATHURA

10.  26   male      Urban     104 MANAS NAGAR MAHOLI ROAD MATHURA

11.  33   female    Urban     83 C KRISHNA NAGAR MATHURA

12.  29   female    Urban     NAYATI HOSPITAL MATHURA

13.  43   female    Urban     GURU NANAK NAGAR EXTENSION MATHURA

14.  51   female    Urban     MR HOSPITAL MATHURA 

15.  32   male      Urban     DEV NAGAR MAAL GODAM ROAD MTR

16.  25   female    Urban     DCH VDN  MTR

17.  57   male      Urban     BHADAYU NAGLA DHARM PUR RAIPURA JAT MTR

18.  23   female    Urban     CMO OFFICE MTR  MTR 

19.  45   male      Urban     1/2 ANAND DHAM NH-2 MATHURA

20.  19   male      Rural      MAHOLI ROAD  

21.  23   female    Rural      SHRI NAGAR COLONY, PALI KHERA  

22.  52   female    Rural      YOGANAND TRUST, RADHA NIWAS, VRINDAVAN

23.  65   female    Rural      74, JAGNNATH PURI

24.  43   male      Urban     26 KALAKUNJ COLONY,BHUTESHWAR ROAD ,MATHURA     

25.  58   male      Urban     00 PRAKASH NAGAR KRISHNA NAGAR MTR

26.  65   female    Urban     00 ARRUWA MANT MTR

27.  70   female    Rural      Narhauli chauraha Mathura

28.  50   male      Urban     52, Vishwadham Colony  Township Mathura

29.  30   female    Urban     B -30 MOTI KUNJ MATHURA  MATHURA       

30.  45   male      Urban     00 BANK COLONY KRISHNA NAGAR MATHURA   

31.  47   male      Urban     16, SARANG VIHAR BALAJI PURAM, MATHURA   

32.  21   male      Urban     KISHORPURA VRINDAVAN MATHURA

33.  23   male      Rural      SAROJ VIHAR TANTURA MATHURA   

34.  52   female    Urban     F-2 MADHAV PURI  MATHURA     

35.  40   female    Urban     CHANDANVAN PHASE 1  MATHURA   

36.  30   male      Urban     00 DIVYA C 602 RADHA VELLY MTR

37.  29   male      Urban     MH MTR      

38.  27   male      Urban     Police line Mathura

39.  44   female    Rural      CHANDPUR KHURD 

40.  12   female    Rural      SAKATPUR 

41.  17   male      Rural      SKATPUR   

42.  50   male      Rural      SKATPUR   

43.  8     female    Rural      CHANDPUR KHURD 

यूपी में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, आज 6725 केस मिले, 238 की मौत

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 238 और लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को 6725 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना से 238 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18588 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 21 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा वाराणसी में 16, गाजीपुर में 15, आगरा में 12 तथा मेरठ और कानपुर नगर में 11-11 मरीजों की मौत हुई है।

दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म, घटना के दूसरे दिन बामुश्किल आरोपी के विरुद्ध हुई एफआईआर

0

गोवर्धन। थाना क्षेत्र में घर से शौच करने गई मंद बुद्धि दिव्यांग महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार कर दिया। घटना की तहरीर गोवर्धन थाने को दी। लेकिन पुलिस एक दिन बीच जाने के बाद भी कार्रवाई न किए जाने पर गुरुवार को पीड़िता की मां गांववासियों के साथ फिर न्याय की गुहार लगाने के लिए थाने पहुंची। बामुश्किल पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।


पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी 26 वर्षीय दिव्यांग पुत्री बुधवार को घर से शौच के लिए निकली थी। तभी गांव के ही 55 वर्ष के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिय। जब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर अपनी विधवा मां के साथ गोवर्धन थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर न तो मुकदमा दर्ज किया और न उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

बृहस्पतिवार को एक मंद बुद्धि मूकबधिर दुष्कर्म पीड़िता न्याय की गुहार लेकर अपनी मां के साथ गोवर्धन थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। काफी मिन्नत के बाद थाना पुलिस ने आरोपी सोवरन सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।

दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाने आई सामाजिक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है। उसकी वृद्ध मां को पुलिस और आरोपी पक्ष के लोग राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दिव्यांग महिला से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर गुरुवार दोपहर को आरोपी के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

स्वच्छता अभियान के दावे सिर्फ दिखावा, न्यू लक्ष्मी नगर में लगे गंदगी के ढेरों से जूझ रहे क्षेत्रवासी


मथुरा। नगर निगम जहां स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था के दावे कर रहा है। वहीं नगर निगम के वार्ड संख्या 43 के न्यू लक्ष्मी नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कोरोना महामारी के बीच मक्खी और मच्छरों से जीना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद भी क्षेत्र वासियों की इस समस्या की अनदेखी कर रहा है।

न्यू लक्ष्मी नगर के लोगों का कहना है कि यहां गंदगी बड़ी समस्या का रुप लेती जा रही है। क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार पार्षद मेघश्याम सैनी से सफाई व्यवस्था की मांग की गई लेकिन पार्षद समस्या से मुंह मोड़ रहा है। कुमरपाल सैनी ने बताया कि बुधवार को बारिश से क्षेत्र के हालात और भी बदतर हो गए हैं। नालियों की सफाई लंबे समय से न होने के कारण गंदगी सड़कों पर आ गई है। मार्ग पर लोगों का चलना भी दुश्कर हो रहा है। यहां बच्चे आए दिन बीमार पड़ते रहते हैं तथा निकालने के लिए रास्ता भी नहीं मिल पा रहा है।

राहुल गौतम ने बताया कि ना तो लक्ष्मी नगर में कोई सफाई कर्मी आता है और ना ही कोई और व्यवस्था है। जिसके चलते कॉलोनीवासियों को ही खुद अपने हाथों से ही साफ सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि एक और मथुरा सहित देशभर में प्रधानमंत्री स्वच्छ अभियान के दावे किए जा रहे हैं। सफाई, चूना डलवाना और सेनेटाइजेशन कराने के दावे किए जा रहे हंै जबकि क्षेत्र में सेनेटाइेजेशन, चूना डलवाना तो दूर सफाई कार्य भी नहीं हो पा रहा है। नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हंै।

आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के डर से आश्रम में युवक ने दे दी अपनी जान

0

वृन्दावन। आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के डर से एक युवक ने आश्रम में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पानीघाट क्षेत्र स्थित श्री गौरांग आश्रम निवासी युवक राकेश मिश्रा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप में मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो चोंकाने वाली जानकारी सामने आई। बताया जा रहा रहा हैै कि आश्रम में कई युवक स्ांस्कृत अध्ययन के लिये रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को आश्रम में ही रहने वाले तीन अन्य युवकों ने आपत्तिजनक अवस्था में एक दूसरे के फोटो खींचे थे। जिनमें में से दो युवकों ने अपने फोटो डिलीट कर दिये जबकि राकेश का फोटो अन्य गुरुभाइयों के मोबाइल पर वायरल कर दिया। इसके डर से परेशान होकर राकेश ने घातक कदम उठा लिया। पुलिस व फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जा रहे है।

घटना के सम्बंध में मृतक के चाचा एवं आश्रम के संचालक मदनमोहन दास ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा आश्रम पर कब्जे की नीयत से पहले उन्हें बाहर निकाला गया है। अब राकेश को बाहर निकालने के उद्देश्य से फोटो वायरल करने की साजिश रची गयी थी। जिससे यह घटना घटित हो गयी। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने कोरोना मरीजों को प्रदान किए पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

0

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने कोरोना मरीजों को 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसी प्रकार अन्य कोरोना मरीजों की सहायता के लिए ऑक्सीजन कसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का प्रयास है कि अधिकतम लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा मिले इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज 5 मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने सभी से कोरोना नियम के अनुरूप इस महामारी में अपने आप को सुरक्षित रखने का भी आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में प्राण वायु योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत देशभर में कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जा रहे है।

इस अवसर पर अजय कांत गर्ग, अतुल कांत गर्ग ,शोभित श्रीवास्तव ,सुनील अग्रवाल ,विनोद अग्रवाल ,अनुराग मित्तल आदि उपस्थित रहे।

अब व्हाइट फंगस ने दी दस्तक, पटना में चार मरीज मिले, ब्लैक फंगस से भी ज्यादा घातक

0

पटना। देशभर में ब्लैक फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस के मामले लगातार सामने आने से खौफ बढ़ रहा है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में व्हाइट फंगस के 4 मामले मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह ब्लैक फंगस से भी ज्यादा घातक है और फेफड़ों के संक्रमण का मुख्य कारण है। साथ ही, यह फंगस इंसान के त्वचा, नाखून, मुंह के अंदरूनी हिस्से, आमाशय, आंत, किडनी, गुप्तांग और दिमाग पर भी बेहद बुरा असर डालता है।


ऐसे हुई व्हाइट फंगस की पहचान

जानकारी के मुताबिक, पटना में अब तक व्हाइट फंगस के 4 मरीज मिल चुके हैं। पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. एसएन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन चारों मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण थे। इन मरीजों कोरोना के तीनों टेस्ट रैपिड एंटीजन, रैपिड एंटीबॉडी और आरटी-पीसीआर किए गए, लेकिन तीनों ही रिपोर्ट निगेटिव आईं। वहीं, कोरोना संबंधी दवाओं का भी उन पर कोई असर नहीं हो रहा था। ऐसे में वृहद जांच की गई, जिसमें व्हाइट फंगस होने की जानकारी मिली। डॉ. सिंह ने बताया कि एंटी फंगल दवाएं देने के बाद मरीज ठीक हो गए।

जीएलए पॉलीटेक्निक मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजी. के 27 छात्र बीकेटी में चयनित


मथुरा। 2700 से अधिक अलग-अलग तरह के ऑफ रोड़ टायरों को तैयार कर विभिन्न देशों में सप्लाई करने वाली बीकेटी टायर्स कंपनी ने जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 23 व इलेक्ट्रिकल के 4 छात्रों को रोजगार दिया है।

महामारी के इस दौर में भी जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्रों को रोजगार के देने के लिए बीकेटी टायर्स कंपनी के पदाधिकारियों ने छात्रों से ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से साक्षात्कार के दौरान तकनीकी कौशल, रीजनिंग ऐबिलिटी, एप्टीट्यॅूड व करेंट अफेयर्स से संबंधित जानकारी को बारीकी से परखा। तत्पश्चात् 27 चयनित छात्रों की सूची जारी की।

बीकेटी टायर कंपनी में चयनित डिप्लोमा मैकेनिकल के छात्र रिशभ दुबे ने बताया कि जीएलए पॉलीटेक्निक से मिली उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से यह मुकाम हासिल हुआ है। छात्र यश पांडेय ने बताया कि संस्थान में प्रेक्टिकल एक्सपोजर, टीचिंग लर्निंग वेल्यूएशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र सहयोग व इनोवेषन उच्च स्तरीय है। डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के छात्र मौ. रफीक ने संस्थान की लैबों की सराहना करते हुए कहा कि इनमें भरपूर मात्रा में प्रायोगिक उपकरण मौजूद हैं, जिन पर छात्र-छात्राएं अनुभवी शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में महत्वपूर्ण ज्ञान अर्जित करते हैं।

विश्वविद्यालय के डीन रिसोर्स जेनरेशन एंड प्लानिंग प्रो. दिवाकर भारद्वाज एवं प्राचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने विश्वस्तरीय कंपनी में छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पॉलीटेक्निक संस्थान छात्र-छात्राओं को बेहतर प्लेसमेंट प्रदान करने हेतु प्रारंभ से ही पाठ्यक्रम में निरंतर सुधार, बेहतरीन टेज्निंग प्रोग्राम, नवीनतम तकनीकी पर प्रयोगशालाओं का आयोजन, पर्सनल्टी डेवलपमेंट आदि पर विशेष ध्यान देता है। इसी कारण छात्रों को कंपनियों में साक्षात्कार एवं ऑनलाइन परीक्षा के दौरान अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। पॉलीटेक्निक संस्थान में ही इस वैष्विक महामारी के दौरान छात्रों का विशेष ध्यान रखते हुए आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देने हेतु इलेक्ट्रिकल विभाग में आईओटी तथा एआई पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

भारतीय रेलवे, सीआरआइएस के नेटवर्क स्पेशलिस्ट पवन कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को इस नई तकनीकी का उपयोग कहां और कैसे करते हैं के बारे में अवगत कराया। इस व्याख्यान से छात्रों ने यह भी जाना कि अपने घरेलू उपकरणों को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं। संस्थान के डीन रिसोर्स जेनरेशन एंड प्लानिंग डॉ. दिवाकर भारद्वाज एवं प्राचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी के द्वारा छात्र अपने प्रोजेक्ट तथा पेटेंट में इसका उपयोग कर सकेंगे। इस मौके पर हरीओम, अमन श्रीवास्तव, गिरिजापति शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की सूची, 21 मई से नहीं चलेंगी ये सभी ट्रेनें

0


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन कल यानी कल 21 मई से अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी रेलवे ने यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही फेरों में कमी करने का फैसला किया गया है। अगर आपने कहीं जाने का प्लान बनाया है तो यहां पर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

रेलवे ने किया ट्वीट

उत्तर रेलवे ने ट्वीट करके इन ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है। रेलवे ने ट्वीट में लिखा है कि यात्रियों की संख्या पर्याप्त ना होने के कारण निम्नलिखित ट्रेनों की सेवाएं अगली सूचना न मिलने तक बंद रहेंगी।

21 मई 2021 से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें :-

  • ट्रेन नंबर : 02341 हावड़ा – आसनसोल स्पेशल
  • ट्रेन नंबर : 02341 आसनसोल स्पेशल – हावड़ा
  • ट्रेन नंबर : 02347 हावड़ा – रामपुरहाट स्पेशल
  • ट्रेन नंबर : 02348 रामपुरहाट – हावड़ा स्पेशल
  • ट्रेन नंबर : 03033 हावड़ा – कटिहार स्पेशल
  • ट्रेन नंबर : 03034 कटिहार – हावड़ा स्पेशल
  • ट्रेन नंबर : 02287 सियालदह – बीकानेर स्पेशल
  • ट्रेन नंबर : 02288 बीकानेर – सियालदह स्पेशल

इस रूट की ट्रेनों को किया गया वीकली

  • ट्रेन नंबर 09613: अजमेर-अमृतसर स्पेशल – 19.05.2021 से सप्ताह में 2 दिन की जगह अब सिर्फ बुधवार को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09614: अमृतसर-अजमेर स्पेशल – 23.05.2021 से सप्ताह में 2 दिन की जगह अब सिर्फ रविवार को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09611: अजमेर-अमृतसर स्पेशल – 22.05.2021 से सप्ताह में 2 दिन की जगह अब सिर्फ शनिवार को चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09612: अमृतसर-अजमेर स्पेशल – 20.05.2021 से सप्ताह में 2 दिन की जगह अब सिर्फ गुरूवार को चलेगी।

मध्य वर्ग को राहत देने के लिए प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, दिए यह पांच सुझाव

0


नई दिल्ली। कोविड संक्रमण के दौरान मध्य वर्ग को राहत देने का आग्रह करते हुए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ एक पत्र लिखा है। इस पत्र में प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को पांच सुझाव भी दिए है। साथ ही कहा, ‘बढ़ती महंगाई, निजी अस्पतालों द्वारा लूट, बिजली बिल, स्कूल फीस एवं व्यापार बंदी से हुए नुकसान से मध्य वर्ग जूझ रहा है। कई लोगों को कर्ज लेने, भविष्य निधि का पैसा निकालने जैसे कदम उठाने पड़े हैं।’

प्रियंका गांधी ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को लिख अपने पत्र में कहा, कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जनसाधारण को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इस लहर के दौरान व्यवस्था की दुलमुल तैयारियों के चलते जनता को असहनीय पीड़ा उठानी पड़ी। अप्रैल-मई में मचे हाहाकार ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार की कोई प्लांनिग नहीं थी। कई सारे अनावश्यक नियम और लालफीताशाही लोगों के लिए मुश्किलें का पहाड़ लेकर आई। प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा कि महामारी ने जहां एक तरफ हजारों-लाखों लोगों को हमसे छीन है वहीं, दूसरी तरफ रोजी-रोजगार, व्यापार और काम-धंधे के सामने भारी मुश्किलें पैदा कर दी है।

प्रियंका गांधी ने दिए ये पांच सुझाव

1- पूरे प्रदेश से निजी अस्पतालों द्वारा आम जनता से इलाज के लिए मोटी रकम वसूलने की शिकायतें भी आई हैं। अपने मरीजों के लिए परेशान लोग भारी-भरकम बिल चुकाने के लिए कर्ज ले रहे हैं और जैसे-तैसे करके पैसा जुटा रहे हैं। निवेदन है कि निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर इलाज के लिए सुविधा के हिसाब से उचित और जनहितैषी कीमतें निर्धारित की जाएं। ताकि अस्पताल को आर्थिक नुकसान न हो और न ही आम जनता के शोषण की गुंजाइश हो।

2- बढ़ती महंगाई के चलते आम लोगों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं आवश्यक चीजों को खरीदना भी मुश्किल हो रहा है। खाद्य तेल, सब्जियां, फल और घरेलू इस्तेमाल की चीजें बहुत तेजी से महंगाई की चपेट में आए हैं। प्रदेश में महंगाई पर नियंत्रण के लिए और वस्तुओं का दाम बांधने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाने चाहिए ताकि इस बंदी के समय लोगों को घर चलाने में दिक्कत न हो।

3- बिजली के बढ़े दामों और स्मार्ट मीटरों से पहले ही उत्तर प्रदेश की जनता बहुत त्रस्त है। संकट के इस दौर में उसे बिजली के बिलों में राहत मिलनी चाहिए, लेकिन एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाए जाने की खबरें आ रही हैं। कृपया बिजली के दाम में एक भी पैसे की बढ़ोत्तरी न करें।

4- अभिभावकों पर स्कूलों में हर महीने फीस जमा करने का दबाव है। स्कूलों के सामने भी शिक्षकों को वेतन देने आदि का संकट है। प्रदेश सरकार को एक खाका तैयार कर फीस में छूट देने और स्कूलों का आर्थिक मदद का पैकेज देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

5- बंदी की मार झेल रहे प्रदेश के व्यापारी एवं दुकानदार साथियों को राहत देने के लिए एक खाका तैयार किया जाए, जिसके जरिए उन्हें करों और शुल्क में थोड़ी राहत दी जाए।